अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत सभी स्मारकों में निशुल्क प्रवेश किया जा सकेगा।
विज्ञापन
अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने सभी केंद्रीय संरक्षित स्मारकों, पुरातत्व स्थलों के लिए यह आदेश जारी किया है। हालांकि ताजमहल में मुख्य मकबरे पर प्रवेश के लिए पर्यटकों को 250 रुपये का टिकट खरीदना होगा। ताज में केवल स्मारक में प्रवेश ही नि:शुल्क रहेगा।
आगरा में पर्यटक ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, मेहताब बाग, एत्माददौला, अकबर का मकबरा, मरियम का मकबरा में नि:शुल्क प्रवेश कर पाएंगे। पूर्व में केवल विश्व धरोहर दिवस और विश्व धरोहर सप्ताह में ही निशुल्क प्रवेश मिल पाता था, लेकिन तीन साल से महिला दिवस को भी निशुल्क प्रवेश के दायरे में लाया गया है।