फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तीन साल से नौकरी की तलाश में भटक रहा था युवक, फिर उठाया ऐसा कदम...परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 08 Mar 2025 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

तीन साल से नौकरी की तलाश करने के बाद भी हाथ कुछ नहीं लगा। इससे युवक तनाव में रहने लगा। परिजनों ने बताया कि नौकरी न मिलने के कारण उसने फंदा लगाकर जान दे दी। 
 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजन का आरोप है कि नौकरी न मिलने की वजह से तनाव में था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


किशोरपुरा निवासी अरुण उपाध्याय (35) अकाउंटेंट थे। उनके बड़े भाई नोएडा में नौकरी करते हैं। वह अपनी मां रेखा उपाध्याय के साथ रहते थे। तीन साल पहले उनकी नौकरी छूट गई थी। परिजन ने बताया कि नौकरी छूटने के बाद से अरुण तनाव में रहता था। कई बार कंपनियों में इंटरव्यू दिए। मगर नौकरी नहीं मिल सकी।

इससे वह तनाव में रहने लगा। लोगों से बात भी कम करता था। बृहस्पतिवार को वह मायके गई थीं। अरुण घर में अकेला था। शुक्रवार को फोन रिसीव नहीं हुआ। पड़ोसी को भेजा तो वह भी गेट से आवाज लगाकर लौट गया। छत पर लगे जीने का गेट तोड़कर अंदर देखा गया तो शव फंदे से लटका था। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां बेसुध हो गई। घर आने पर दहाड़े मारकर रोने लगीं। परिवार के लोगों ने संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें