आगरा के पालीवाल पार्क और शाहजहां गार्डन में आज से पांच रुपये की टिकट पर प्रवेश होगा। टिकट सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक लगेगी। इस बीच 10 साल तक के बच्चे और 60 साल से अधिक आयु के लोगों को प्रवेश निशुल्क रहेगा।
उद्यान विभाग ने पालीवाल पार्क और शाहजहां गार्डन में टिकट काउंटर बना दिए हैं। यहां पर कर्मचारियों की नियुक्ति भी कर दी है। पार्क में टिकट सुबह साढे़ नौ बजे से पहले और शाम पांच बजे के बाद पार्क में शुल्क नहीं लगेगा।
इस तरह से सुबह-शाम पार्क घूमने आने वालों पर टिकट का कोई असर नहीं पड़ेगा। टिकट में बच्चों और सीनियर सिटीजन को टिकट में छूट दी गई है। उनके लिए टिकट समय पर भी प्रवेश निशुल्क रहेगा।
उद्यान विभाग दोनों पार्क पर प्रवेश शुल्क का छह महीने के बाद समीक्षा करेगा। इसमें आय और इस धनराशि के उपयोग की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद विभाग आगे का निर्णय लेगा।