फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा कारोबारी का पूरा परिवार लापता: 100 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, नैनीताल घूमने कार से गये थे घर के छह सदस्य

Mon, 24 Jul 2023 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

दवा कारोबारी निजी कार से पत्नी, बेटा-बेटी, बहू और एक साल के नाती के साथ नैनीताल घूमने के लिए गए थे। 23 अप्रैल को आगरा वापस आए। निजी कार घर पर खड़ी की और फिर टैक्सी करके जयपुर चले गए। इसके बाद से ये पूरा परिवार कहां है किसी को खबर नहीं है।  पुलिस राजस्थान से गुजरात तक खाक छान चुकी है, लेकिन 100 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है।
 
विज्ञापन
दवा व्यापारी का परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ट्रांस यमुना के श्रीनगर काॅलोनी निवासी दवा कारोबारी राजेश शर्मा और उनकी पत्नी, बेटे, बहू, बेटी व नाती का सुराग 100 दिन बाद भी नहीं लग सका है। वह जयपुर के लिए निकले थे। तब से लापता हैं। पुलिस राजस्थान से गुजरात तक खाक छान चुकी है। अब पुलिस अधिकारी फिर से एक टीम को भेजने का दावा कर रहे हैं।

विज्ञापन

राजेश शर्मा (50) पत्नी सीमा शर्मा (45), बेटे अभिषेक (25), पुत्र वधू ऊषा (25), बेटी काव्या (22) और एक साल के नाती विनायक के साथ 15 अप्रैल को नैनीताल गए थे। 23 अप्रैल को लौटे, गाड़ी खड़ी कर तुरंत निजी गाड़ी से जयपुर चले गए। इसके बाद से लापता हैं। राजेश शर्मा के फिरोजाबाद में रहने वाले भाई रमाकांत शर्मा ने गुमशुदगी दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया था कि 23 अप्रैल को भाई से बात हुई थी। उन्होंने बताया था कि बरेली पहुंच गए हैं। जल्दी घर आ जाएंगे। मगर, सुबह तक नहीं आए। मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गए। इस पर पुलिस आयुक्त से शिकायत की।

ये भी पढ़ें - ससुराल में की ऐसी हरकत: भूल गए वो दामाद है...सास-ससुर और पत्नी ने किया ये हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

टैक्सी से पहुंचे थे जयपुर के बस स्टैंड

पुलिस की जांच में पता चला था कि दवा व्यापारी पहले नैनीताल गए थे। 23 अप्रैल को लौटे मगर, वो घर में नहीं रुके। अपनी गाड़ी खड़ी की। रात में ही टैक्सी करके जयपुर चले गए। रात तकरीबन तीन बजे बस स्टैंड पर टैक्सी से उतर गए। एक होटल में दो कमरे लिए। पूर्वाह्न 11:30 बजे होटल छोड़ दिया। तब से मोबाइल बंद हैं। होटल से निकलने के बाद कहां गए, यह आज तक पता नहीं चला।

गुजरात में मिली आखिरी लोकेशन

पुलिस आयुक्त डाॅ. प्रीतिंदर सिंह ने व्यापारी परिवार की तलाश के लिए दो टीम को लगाया था। एसओजी के साथ थाना पुलिस लगी थी। इसी बीच व्यापारी परिवार ने एक परिचित से संपर्क किया था। तब उनकी लोकेशन गुजरात की आई थी। इस पर टीम वहां भी पहुंची। कई दिन तक डेरा डाले रही। कई जिलों में पहुंची। मगर, लापता परिवार नहीं मिल सका। इस पर टीम लौट आई।

ये भी पढ़ें - शर्मनाक: मौसा करता रहा दरिंदगी, मौसी बनाती रही वीडियो; इसलिए रची ये घिनौनी साजिश

अपहरण नहीं, खुद गए

थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना सुमनेश विकल ने बताया कि व्यापारी अपनी मर्जी से गए हैं। मोबाइल स्विच ऑफ हैं। व्यापारी के लापता होने के बाद कई लोग थाने आए थे। उन्होंने बताया था कि व्यापारी पर उनका पैसा था। इससे यही लग रहा है कि वह खुद ही गए हैं। अपहरण नहीं किया गया। राजस्थान में भी टीम भेजी जाएगी।

ये भी पढ़ें - रेलवे ट्रैक पर लगाए ठुमके: 'अब तेरे बिन हम जी लेंगे..जहर जुदाई का पी लेंगे' फिर पहुंची RPF और उड़ गई सारी रंगत
विज्ञापन

पुलिस दे रही आश्वासन

भाई रमाकांत शर्मा ने बताया कि वह थाने से लेकर पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों के कई चक्कर काट चुके हैं। मगर, भाई और उनके परिवार का कोई सुराग नहीं लग सका है। जब भी अधिकारियों से मिलते हैं कहा जाता है कि कि वो मिल जाएंगे। टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें