फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ताजमहल का शहर बनेगा इंटरटेनमेंट हब, टॉय ट्रेन और एम्फीथिएटर; मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण

Fri, 27 Jun 2025 08:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी स्थित चौपाटी में फूड कोर्ट के अलावा अब अब इंटरटेनमेंट हब बनेगा। जहां बच्चों के लिए टाॅय ट्रेन, जिपलाइन कोस्टर, वॉटर राइडिंग से लेकर एम्फीथियेटर तक होगा।
 
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजनगरी स्थित चौपाटी में फूड कोर्ट के अलावा अब इंटरटेनमेंट हब बनेगा। जहां बच्चों के लिए टाॅय ट्रेन, जिपलाइन कोस्टर, वॉटर राइडिंग से लेकर एम्फीथियेटर तक होगा। इसके लिए आगरा विकास प्राधिकरण ने 5 साल का करार किया है। बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने चौपाटी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: गणित का शिक्षक गिरफ्तार...छात्रा के सामने रखी थी घिनौनी शर्त, मजबूरी में उसने उठाया ये कदम



 

अगले एक सप्ताह में इंटरटेनमेंट हब का निर्माण शुरू हो जाएगा। चौपाटी के पीछे गीता गोविंद वाटिका में चल रहे कार्यों की मंडलायुक्त ने गुणवत्ता परखी। यहां म्यूजिकल फाउंटेन का प्रजेंटेशन हुआ। लाइटिंग पोल, स्कल्पचर, पाथवे का कार्य पूर्ण हो चुके हैं।
इससे पहले मंडलायुक्त इनर रिंग रोड स्थित टोल प्लाजा पहुंचे। जहां भारी वाहनों के लिए दो अलग लेन बनाने के निर्देश दिए। सीसीटीवी कैमरा 24 घंटे चालू रखने, सौंदर्यीकरण के लिए पौधरोपण कराने के निर्देश दिए।शाहजहां पार्क में प्रस्तावित संस्कृति वन का भी उन्होंने निरीक्षण किया। यहां 22 छोटे स्मारकों के मॉडल तैयार होंगे।

ये भी पढ़ें -   सोशल मीडिया प्रेमियों को शर्म न आई: जिस बच्ची को देह व्यापार में धकेला गया, उसे ही कर डाला बदनाम; केस हुआ दर्ज
 
विज्ञापन

इसके बाद मंडलायुक्त सुभाष पार्क पहुंचे। मंडलायुक्त ने वोट संचालन और फूड कोर्ट शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही एक बड़ी टीवी स्क्रीन लगवाने और झोपड़ीनुमा हट बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली, सचिव श्रद्धा शांडिल्यायन, मुख्य अभियंता केके बंसल, आरआरपी सिंह और राकेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें