फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, मोबाइल छीना

Sun, 28 Jan 2024 04:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, मोबाइल छीना
विज्ञापन

-आरोपी आए दिन करता है परेशान, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। एक गांव की रहने वाली एक युवती को घर में अकेला पाकर आरोपी ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर भाई की पिटाई की। युवती का मोबाइल छीन कर ले गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह आए दिन परेशान करता है। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती 22 जनवरी को घर पर थी। माता-पिता कहीं बाहर गए हुए थे। तभी आरोपी संजू मौका पाकर घर में घुस आया और युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने युवती से हाथापाई करते हुए उसका मोबाइल छीन लिया। मोबाइल के कवर में पांच हजार रुपये भी रखे हुए थे। घटना की जानकारी होने के बाद युवती के भाई ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी भी पिटाई कर दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी आए दिन उसके साथ बदतमीजी करता है। जब वह घर में अकेली होती है तो गलत हरकत करता है। आरोपी की हरकतों से वह परेशान हो चुकी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें