फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर में घुसकर महिला और पुत्रियों को पीटा

Sat, 16 Mar 2024 06:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला और पुत्रियों को पीटा
विज्ञापन

गांव केलनपुर में हुई घटना, चार के विरुद्ध केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। गांव केलनपुर में रसूखदारों ने एक घर में घुसकर महिला के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर उसे पीटकर घायल कर दिया। बचाने आई पुत्रियों और ससुर को भी पीटा। घटना के बाद से पीड़ित परिजन दहशत में हैं। घायलों का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में अपराधी बेलगाम हैं। कभी पैमाइश कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों के सामने ही पीड़ित पक्ष को रसूखदार बेखौफ पीटते हैं। कहीं पुलिसकर्मियों को पीटने वाले भी खुलेआम घूमते हैं। 14 मार्च को गांव केलनपुर में भी रसूखदारों का आतंक देखने को मिला। गांव निवासी नीलम शाम के समय घर पर थी। तभी रसूखदार उमेश, दिनेश, मोहित और रोहित लाठी डंडा लेकर घर में घुस आए। आते ही गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब नीलम ने विरोध करते हुए वहां से चले जाने के लिए कहा तो रसूखदारों ने पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर जब पुत्रियां और ससुर बचाने के लिए आए तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। इस घटना के बाद जहां पीड़ित परिवार दहशत में है। वहीं अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस ने सिर्फ नामजद चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर औपचारिकता पूर्ण कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें