कोसीकलां (मथुरा)। हरियाणा से केंट्रा में तस्करी कर लाई जा रही 275 पेटी अंग्रेजी शराब की खेप के साथ पुलिस ने कोटवन पुलिस चौकी से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब ब्रांडेड बताई जा रही है।
सीओ जगदीश कालीरमन ने बताया कि कोटवन चौकी पर चेकिंग के दौरान अंबाला से एक केंट्रा में बड़ी मात्रा में आ रही अंग्रेजी ब्रांडेड शराब की खेप पकड़ी। ट्रक से 275 पेटी शराब बरामद हुई। ट्रक चालक के पास से फर्जी बिल और सोयाबीन की बिल्टी बरामद हुई। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी प्रदीप पुत्र सोनू निवासी भिवानी, दलवीर पुत्र रातेंद्र निवासी झज्जर हैं।
पकड़ी गई शराब की कीमत करीब आठ लाख रुपये आंकी गई है। दोनों ने बताया कि उन्हें ट्रक के साथ एक मोबाइल मिला था। यूपी में घुसने के बाद उन्हें मोबाइल पर जानकारी दी जानी थी कि शराब कहां छोड़नी है। पकड़े जाने के बाद से मोबाइल बंद हो गया है। पुलिस सर्विलांस के जरिए माफिया की तलाश में जुटी है।