फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनीता द्विवेदी बनीं तीज क्वीन

विज्ञापन
इनरव्हील क्लब वृंदावन द्वारा तीज महोत्सव कार्यक्रम में विनीता द्विवेदी को तीज क्वीन बनाया गया। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। इनरव्हील क्लब वृंदावन द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान तीज के गीत गाए गए। झूला झूला तीज क्वीन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। यह खिताब विनीता द्विवेदी को मिला।
विज्ञापन

इनरव्हील क्लब अध्यक्ष गुंजन चौधरी ने कहा कि इनरव्हील का मुख्य उद्देश्य पीड़ित मानवता की सेवा और पर्यावरण संरक्षण, संस्कृति की रक्षा है। कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी, हैंड सैनिटाइजर और मास्क अपनाकर खुद और परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं। इस दौरान क्लब की सभी सदस्यों ने तीज त्योहार मनाया। निर्णायक मधुखंडेलवाल एवं डॉ. ललिता भरतिया ने विजेता का क्राउन पहना कर स्वागत किया।
इसमें विजेता तीज क्वीन क्लब की आईपीपी एडिटर विनीता द्विवेदी रहीं और रनअप सोनिया पिहू दास रहीं। इस मौके पर सावन के गीत गाए। झूला झूले एवं त्योहार का गीत गायन भी हुआ। इसमें मीना गर्ग प्रथम रहीं। कार्यक्रम में सचिव नीलम गोस्वामी, आईएसओ अनुपमा चौधरी, कोषाध्यक्ष सुलेखा बंसल, मीना गर्ग उपस्थित रहीं। संचालन अनुपमा चौधरी एवं धन्यवाद नीलम गोस्वामी ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें