फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अंग्रेजी और सामान्य अध्ययन के प्रश्नों ने उलझाया

Mon, 13 Apr 2026 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थी
विज्ञापन
आगरा। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को शहर के 29 केंद्रों पर एनडीए और सीडीएस परीक्षा आयोजित की गई। इनमें एनडीए के 20 केंद्र और सीडीएस के लिए 9 केंद्र निर्धारित थे। अभ्यर्थियों को अंग्रेजी और सामान्य अध्ययन (जीएस) ने परेशान किया।
विज्ञापन


सीडीएस परीक्षा में 4035 और एनडीए में 9520 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। प्रशासनिक निगरानी में परीक्षा कराई गई। अंग्रेजी में व्याकरण, वाक्यांश और मुहावरे काफी कठिन रहे। इसके साथ ही बिखरे हुए वाक्यों के टुकड़ों को व्यवस्थित करना (पीक्यूआरएस अरेंजमेंट) जैसे प्रश्न कठिन रहे। वहीं, इतिहास, भूगोल और करंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न आए, जबकि भारतीय राजव्यवस्था (पॉलिटी) के सवाल काफी कम रहे। गणित का स्तर भी सामान्य से कठिन रहा, जिससे समय प्रबंधन प्रभावित हुआ।

ये रही उपस्थिति

एनडीए परीक्षा
-प्रथम पाली
उपस्थित – 6853
अनुपस्थित – 2667
कुल – 9520

-द्वितीय पाली
उपस्थित – 6814
अनुपस्थित – 2706
कुल – 9520

सीडीएस परीक्षा
-प्रथम पाली
उपस्थित – 2399
अनुपस्थित – 1636
कुल – 4035

-द्वितीय पाली
उपस्थित – 2399
अनुपस्थित – 1636
कुल – 4035

-तृतीय पाली
उपस्थित – 1153
अनुपस्थित – 1039
कुल – 2192



समय पड़ा कम
सीडीएस की परीक्षा में गणित में इतनी दिक्कत नहीं हुई। अंग्रेजी के पीक्यूआरएस और शब्दों के अर्थ वाले प्रश्नों ने काफी परेशान किया, समय ज्यादा लग गया। - कुशल, मथुरा
विज्ञापन


घुमावदार थे प्रश्न
सीडीएस में इतिहास और करंट अफेयर्स के प्रश्न कठिन थे, तैयारी के बावजूद पेपर कठिन लगा। घुमावदार प्रश्न आए थे और विज्ञान में भी भौतिक के प्रश्न कठिन रहे। - गौरव सिंह, गोरखपुर
-

गणित में नहीं हुई परेशानी
एनडीए परीक्षा में अंग्रेजी के मुहावरे और व्याकरण काफी कठिन रहे। गणित में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। सीधे सटीक प्रश्न आए थे। भूगोल के प्रश्न अवधारणा आधारित थे। - खनक, आवास विकास, आगरा

समय प्रबंधन बना चुनौती
एनडीए परीक्षा में समय प्रबंधन चुनौती रही। शब्द आधारित प्रश्न में सबसे ज्यादा कठिनाई हुई। पूर्व के प्रश्नपत्र के आधार पर तैयारी की थी। उसके अनुसार इस बार परीक्षा कठिन रही।- आयुष चौधरी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें