आगरा। जिला ताइक्वांडो संघ ने आगामी ओपन यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए जिले की टीम घोषित कर दी है। संघ के कोषाध्यक्ष योगेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि प्रतियोगिता 16 से 18 अप्रैल तक लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होनी है।
सब जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर वर्ग (बालक-बालिका) फाइट एवं पूमसे स्पर्धाएं खेली जाएंगी। टीम का चयन रविवार को सिकंदरा के नील फ्लोरेंस पार्क में किया गया। चयनित खिलाड़ियों में मास्टर पंकज शर्मा, संतोष कुमार सिंह, प्रदीप गौर, माधव गौतम, यज्ञ अग्रवाल, निहित शर्मा, विवान कपूर, एंजल सिंह, लाव्या मगन, परी माथुर, तनिष्का एवं गार्गी शर्मा शामिल हैं, जबकि 5 खिलाड़ी अतिरिक्त रूप से चयनित किए गए हैं। चयन पर संगीता शर्मा (सीईओ), दिनेश चंद्र शर्मा, डॉ. यूके शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, हरिकांत शर्मा और नवनीत कुलश्रेष्ठ ने बधाई दी है।