फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: इंटर स्कूल आर्म रेसलिंग में आगरा ने जीते 13 पदक

विज्ञापन
आर्म रेसलिंग 
विज्ञापन
आगरा। मुजफ्फरनगर में 7 से 9 नवंबर तक चली तृतीय इंटर स्कूल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में आगरा के खिलाड़ियों ने 13 पदक जीते। बालिका वर्ग में 45 किलो भारवर्ग में शिखा यादव स्वर्ण, 45 किलो सब जूनियर वर्ग में हिमांशी स्वर्ण, मानसी चाहर रजत और भारतीय शाक्य ने कांस्य पदक जीता। 50 किलो भारवर्ग में प्रिंसी स्वर्ण, 60 किलो में एंजेल यादव स्वर्ण और वैष्णवी ने कांस्य पदक, 65 किलो भारवर्ग में प्रिया ने स्वर्ण जीता।
विज्ञापन


बालक वर्ग में 45 किलो भार वर्ग में अंश यादव स्वर्ण, 50 किलो भारवर्ग में चिराग चाहर स्वर्ण, वेद ने रजत और अभय प्रताप ने कांस्य पदक जीता। 65 किलो भारवर्ग में पुनीत चाहर ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इस अवसर पर आगरा टीम के कोच पवन कुमार, पंजा कुश्ती संघ के अध्यक्ष हरीश धारिया, अशोक पहलवान, सुमन चाहर ने खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें