फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर विद्युत विभाग के अभियंताओं ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश ऊर्जा निगमों में शीर्ष प्रबंधन पर तानाशाही, अन्याय व उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए विद्युत निगम के अभियंताओं, अवर अभियंताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए धरना कार्यालय पर दिया है। ऐलान किया कि आगामी 4, 5 व 6 अप्रैल को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इसके लिए आवेदन देना प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन

इंजीनियर महावीर सिंह ने कहा कि शुक्रवार को नई सरकार के शपथ ग्रहण के कारण राजधानी लखनऊ में पूर्व आयोजित विरोधसभा स्थगित कर दी गई है। राजधानी मुख्यालय को छोड़कर जनपदों में पूर्वघोषित कार्यक्रम के अनुसार आंदोलन यथावत जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रबंधन अपनी विफलता छिपाने के लिए नियम विपरीत आदेश जारी करके अभियंताओं को उलझाए रहता है। संसाधनों की मांग करने वालों व विरोध करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। शीर्ष प्रबंधन की कार्यप्रणाली से बिजलीकर्मियों का मनोबल गिरा है। इस मौके पर धीरेंद्र प्रताप सिंह, रोमेश, रोहित कनौजिया, पंकज कुमार, प्रवेश यादव, पवन कसौधन, शैलेंद्र सारस्वत, कामरान खान, घमंडी सिंह, बिजेंद्र सिंह, दयाशंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें