फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: इंजीनियर, एक्टर, आईपीएस अभय करेंगे ताजनगरी की सुरक्षा

विज्ञापन
आईपीएस अभय दागा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
आगरा। शासन ने बुधवार को 23 प्रशिक्षु आईपीएस अफसरों को जिलों में तैनाती दी है। इनमें एक नाम टीवी सीरियल सिया के राम में शत्रुघ्न का किरदार निभाने वाले अभय दागा का भी है। उन्हें आगरा कमिश्नरेट में तैनाती मिली है। यहां आने के बाद उन्हें 34 सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें थानों और विभागों में पुलिस की कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण शामिल है।
विज्ञापन



अभय दागा अपने शानदार रिकॉर्ड के लिए 2024 बैच में मशहूर हैं। वर्ष 2013 जेईई में चयन होने के बाद उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से बीटेक और एमटेक की डिग्री हासिल की, जिसके बाद उनका चयन माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में हो गया। थिएटर में रुचि होने की वजह से उन्होंने अभिनय करने में भी हाथ आजमाया और वर्ष 2018 में एक टीवी शो ‘सिया के राम’ में शत्रुघ्न का किरदार निभाने का मौका मिला। चार वर्ष पूर्व उन्होंने नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी और दो वर्ष पूर्व परीक्षा उत्तीर्ण कर आईपीएस बन गए। महाराष्ट्र के वर्धा निवासी अभय के पिता डा. राजेंद्र दागा और मां डा. मीना दागा वर्धा के बाल रोग विशेषज्ञ हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें