मुठभेड़ में घायल बदमाश और मथुरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ से दिल्ली के लिए भाड़े पर लाए इनोवा चालक को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बदमाश इनोवा लूट ले गए। पुलिस ने 20 घंटे के अंदर मुठभेड़ में दो बदमाश समेत इनोवा को बरामद कर लिया।
मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश लूटी इनोवा से किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पकड़े गए बदमाश दोनो सगे भाई है।
आजमगढ़ निवासी राहुल सिंह की इनोवा को लखनऊ से दो युवक एक महिला दिल्ली ले जाने के लिए भाड़े पर लाए थे। सवारी के रूप में बैठे बदमाशों ने सोमवार की रात में कोटवन वार्डर के समीप इनोवा चालक राहुल को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दी, जिससे वह बेहोश हो गया।