फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में भी मुठभेड़ का दावा, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार, चार फरार

Sun, 09 Sep 2018 11:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश। इनसेट- बरामद तमंचा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के एत्मादपुर में क्राइम ब्रांच ने शनिवार शाम को बुढ़िया के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो जाने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि तीन बदमाश पकड़े गए हैं। इनमें से दो के पैर में मुठभेड़ में गोली लगी है। दावा है कि इस गिरोह ने ही 22 अगस्त को मितावली गांव में डकैती डाली थी। बदमाशों से तमंचे, कारतूस और दो बाइक बरामद की गई हैं।

विज्ञापन

 
घायल बदमाशों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। ये फिरोजाबाद के टूंडला के अलवारा का भीमसेन उर्फ भीमा और गढ़ी मलहारी का शीलेश। तीसरा बदमाश अलवारा का ही सतीश है। चार बदमाश भाग निकले। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह ने ही मितावली में डकैती डाली थी। बदमाशों के खिलाफ लूट, हत्या, डकैती की संगीन धाराओं में 12 से 15 केस दर्ज हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। अभी और भी खुलासे हो सकते हैं।

इंस्पेक्टर पर गिरी थी गाज

आगरा के मितावली की डकैती का मामला डीजीपी तक गया था। थाना पुलिस ने इस घटना को एसएसपी अमित पाठक सहित सभी अधिकारियों ने छिपाया था। इस पर तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया था। घटना का खुलासा पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ  था।
विज्ञापन


बरामद नहीं हुआ डकैती का माल

पुलिस जिस डकैती खुलाके का दावा कर रही है। वह डकैती लाखों रुपये की थी। बदमाश काफी सामान ले गए थे। पुलिस का दावा है कि इसी गिरोह ने वारदात की लेकिन अभी माल बरामद नहीं हो पाया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें