फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों को रेलवे ने दिए नोटिस, मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। रेलवे की संपत्ति का ब्योरा खंगाल रही इंजीनियरों की टीम ने संपत्तियों पर अतिक्रमण करने वाले लोगों को नोटिस थमा दिए हैं। नोटिस मिलते ही अतिक्रमणकारियों में खलबली मची है। अधिकारियों ने सात दिन में अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी है। चेतावनी दी है कि अतिक्रमण न हटे तो मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा और अतिक्रमण ढहा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

रेल मंत्रालय और रेलवे बोर्ड ने रेलवे से अनुपयोगी पड़ी सम्पत्तियों का ब्योरा मांगा है। कासगंज में भी रेलवे की कई संपत्तियां हैं। 50 से अधिक संपत्तियों पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर लिया है। वैसे तो रेलवे पहले भी इनको नोटिस दे चुका था, लेकिन गुरुवार को फिर से नोटिस दिए गए। इससे कब्जा करने वालों की बेचैनी बढ़ गई हैं। कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि संपत्ति रेलवे की नहीं, बल्कि उनकी है। हालांकि रेलवे ने उनसे कहा है कि बतौर प्रमाण वे अपने दस्तावेज दिखाएं। रेलवे ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अतिक्रमण न हटाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें