फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवकों ने मांगों को लेकर ब्लॉक परिसर में दिया धरना

विज्ञापन
ब्लॉक मैनपुरी में धरना देते रोजगार सेवक - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कर रहे रोजगार सेवकों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को जिले के सभी विकास खंड कार्यालयों पर रोजगार सेवकों ने धरना दिया।
विज्ञापन

मैनपुरी ब्लॉक प्रांगण में धरना प्रदर्शन के दौरान प्रवेंद्र कुमार ने कहा कि रोजगार सेवक पूरे प्रदेश में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार को उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करना चाहिए। अनोज कुमार ने कहा कि रोजगार सेवकों की जो मांगें हैं सरकार शीघ्र पूरा करे नहीं तो शीघ्र ही प्रदेश में बड़ा आंदोलन शुरू होगा।
रोजगार सेवकों की मांग है कि रोजगार सेवकों को ग्राम पंचायत सचिव के सहायक के रूप में ग्राम विकास सहायक पदनाम देते हुए पंचायत भवन में कार्यालय प्रभारी के रूप में तैनाती दी जाए। रोजगार सेवकों को कर्मचारी भविष्य निधि का लाभ दिया जाए। ग्राम रोजगार सेवकों का नियमित मासिक मानदेय भुगतान तकनीकी सहायकों की भांति किया जाए।
विज्ञापन

धरना देने वालों में दुर्वेश यादव, अशोक कुमार, अजीत कुमार, कैलाश चंद्र, उदयभान सिंह, दिनेश कुमार, अशोक कुमार, प्रवेश कुमार, आशीष कुमार, जितेंद्र तिवारी, इंद्रेश कुमार, प्रदीप कुमार आदि रोजगार सेवक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें