फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रधान डाकघर पर कर्मचारियों ने धरना दिया

Tue, 12 Dec 2023 05:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान डाकघर पर कर्मचारियों ने धरना दिया
विज्ञापन



डाक सेवकों को आठ घंटे काम और पेंशन का लाभ देने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ मैनपुरी मंडल के कर्मचारियों ने मंगलवार को प्रधान डाकघर पर कार्य बहिष्कार करके अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। मंडलीय सचिव हाकिम सिंह ने कहा कि सरकार को डाक कर्मचारियों की मांगें पूरी करनी चाहिए। जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं की जाती तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि डाक सेवकों को आठ घंटे काम और पेंशन का लाभ दिया जाए। नियमित कर्मचारियों के समान लाभ दिए जाएं। समूह योजना कवरेज को बढ़ाकर पांच लाख तक किया जाए। सभी प्रोत्साहन योजनाओं और प्रणालियों को समाप्त किया जाए। समान कार्य के लिए समान वेतन व्यवस्था लागू की जाए। सेवाओं को बढ़ाने और तेज करने के लिए सभी शाखा कार्यालयों को लैपटाप, प्रिंटर तथा ब्रॉडबैंड नेटवर्क सुविधा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर सरकार गंभीर नहीं है। कर्मचारियों को हर बार आश्वासन ही दिया जाता है। कर्मचारियों के साथ सरकार केवल छलावा कर रही है। कर्मचारी अपनी मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। इस बार कर्मचारी किसी बहकावे में नहीं आएंगे। कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इस मौके पर अरमान सिंह, रोहित चौहान, सतेंद्र सिंह भदौरिया, चंद्रशेखर शुक्ला, सौरभ राजपूत, कुलदीप चौहान, रोहन कुमार, पवन कुमार, निशांत दुबे, जितेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें