फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भीषण गर्मी में आठ घंटे बंद रही बिजली, परेशान हुए लोग

Sat, 18 May 2024 06:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी में आठ घंटे बंद रही बिजली, परेशान हुए लोग
विज्ञापन


-पुरानी मैनपुरी क्षेत्र में कई जगह बदली गईं केबलें



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शनिवार को पुरानी मैनपुरी क्षेत्र में लगातार आठ घंटे तक बिजली बंद रही। गर्मी में बिजली बंद होने से लोग पूरे दिन परेशान हुए। इलाके में कई जगह केबलें बदले जाने के कारण लोगों को बिजली बंद होने से परेशानी का सामना करना पड़ा।

गर्मी बढ़ते ही लोड बढ़ने लगा है। लोड बढ़ने से फॉल्ट होने लगे हैं। बिजली विभाग ने लोगों की परेशानी कम करने के लिए केबलें बदलने का काम शुरू कराया है। शनिवार को विद्युत उप केंद्र सिविल लाइन ग्रामीण क्षेत्र में कई स्थानों पर केबलें बदली गईं। केबलें बदलने के कारण सुबह 8 बजे से पहले ही बिजली बंद कर दी गई। बिजली बंद होने से सुबह के समय लोग पानी के लिए परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे-जैसे दिन चढ़ा वैसे वैसे पारा बढ़ता गया। पारा बढ़ने से मौसम गर्म हुआ। दोपहर तक बिजली नहीं आने पर लोगों ने पता किया तब पता चला कि पुरानी मैनपुरी क्षेत्र में केबलें बदले जाने के कारण शाम चार बजे तक बिजली बंद रहेगी। दोपहर में लोग गर्मी से परेशान रहे। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग को एक दिन पहले ही लोगों को सूचना देनी चाहिए। ताकि लोग समस्या का कम से कम सामना करें। जेई सिविल लाइन शिवम मधेशिया ने बताया कि केबलें बदलने के बाद शाम 4 बजे बिजली चालू करा दी गई है। सुबह 8 बजे बिजली बंद हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें