फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ से अधिक गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी/दन्नाहार। दन्नाहार और नौनेर फीडर में आई तकनीकी गड़बड़ी से सौ गांवों की बिजली गुल हो गई है। रविवार की शाम दन्नाहार फीडर का ट्रांसफार्मर भी फुंक गया है। शुक्रवार की रात से इन गांवों में बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। सोमवार की देर शाम तक आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। इससे लोग परेशान हैं। उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

दन्नाहार और नौनेर फीडर में गड़बड़ी के चलते शुक्रवार की शाम से भटानी, दननाहार, नगला आशा, चिकनी, नगला हिम्मत, नगला भोज, सीतापुर, नगला अमर सिंह, टिंडौली, नगरिया सहित सौ गांवों की आपूर्ति बंद हो गई। जेई राजवीर सिंह ने इसकी जानकारी एसडीओ को दी। रात में मशानें सही नहीं हो पाने की वजह से आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। सोमवार की देर शाम मशीनें सही नहीं हो पाने के कारण आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।
कर्मचारियों का कहना है फीडर पर लगी आउटगोइंग मशीनों में रोजाना ट्रिपिंग के कारण फाल्ट होता है। इस बार मशीनों में आई तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने के बाद ही आपूर्ति सुचारु हो सकेगी। जेई राजवीर सिंह का कहना है सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शनों की संख्या बढ़ने तथा बरसात नहीं होने से लोड अधिक बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें