फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कैडेट्स बन सशक्त बनें स्कूली विद्यार्थी : इंदू वर्मा

विज्ञापन
कासगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भिटौना में एसपीसी गठन के लिए विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देती? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। शासन के निर्देश पर जिले के दो स्कूलों में स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स (एसपीसी) बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिक्षा विभाग के सहयोग से पुलिस स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दे रही है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भिटौना एवं गऊपुरा में सोमवार को शिक्षा विभाग और पुलिस की टीम ने विद्यार्थियों को आत्मरक्षा और दूसरों की रक्षा के गुर बताए।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने एसपीसी गठन के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय भिटौना और गऊपुरा का चयन किया है। चयनित विद्यालय भिटौना में शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया। महिला थानाध्यक्ष इंदू वर्मा ने कहा कि विद्यार्थी पुलिस कैडेट्स बनकर पुलिस के सहयोगी बनें। समाज और बच्चों की रक्षा के लिए विद्यार्थियों को पुलिस ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी पुलिस के नंबर अवश्य ध्यान रखें। किसी भी विवाद में यूपी 100 डायल करें। बालिकाओं की सुरक्षा के 1090 डायल करें और पुलिस तत्काल उनकी मदद को पहुंचेगी। जिला व्यायाम शिक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग जल्द ही एसपीसी गठन की प्रक्रिया पूरी कर लेगा। प्रधानाध्यापिका शालिनी मिश्रा, ज्योति सक्सेना, दिनेश कुमार मौजूद रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय गऊपुरा में भी पुलिस ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया। यहां महिला थानाध्यक्ष इंदू वर्मा, राजेंद्र सिंह, प्रधानाध्यापक महावीर सिंह यादव ने बच्चों को आत्मरक्षा के गुर बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें