फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसमिशन की लाइनें हुई बंद, ढाई घंटे ठप रही जिले की आपूर्ति

विज्ञापन
23एमएनपी-22-बिछवां के गांव सहारा में जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शनिवार को बिजली ट्रांसमिशन की लाइनें दोपहर बाद अचानक बंद हो गईं। इससे पूरे जिले में एक साथ बिजली का संकट गहरा गया। करीब ढाई घंटे तक पूरे जिले में आपूर्ति बंद रही। बाद में ट्रांसमिशन लाइन शुरू होने के बाद आपूर्ति चालू हो सकी। बिजली विभाग के अधिकारी भी इस ब्रेकडाउन से परेशान रहे।
विज्ञापन

जिले में चार 220 केवी ट्रांसमिशन लाइनों से बिजली की आपूर्ति की जाती है।
शनिवार दोपहर दो बजे के करीब अचानक सभी 220 केवी ट्रांसमिशन लाइनें बंद हो गईं। इससे जिले भर के फीडर बंद हो गए। एक साथ पूरे जिले में बिजली न होने से समस्या ने विकराल रूप ले लिया। सभी लोग गर्मी में परेशान थे, लेकिन ट्रांसमिशन की लाइन बंद होने से बिजली विभाग की हाथ पर हाथ धरे बैठा था। बाद में पता चला कि ट्रांसिमशन लाइन किसी कारण से ब्रेकडाउन हो गई हैं। लगभग ढाई घंटे बाद साढ़े चार बजे ट्रांसमिशन लाइन चालू हुई तो जिले में आपूर्ति शुरू कराई गई। ट्रांसमिशन लाइन भले ही ढाई घंटे के लिए बंद हुईं, लेकिन कई क्षेत्र में पांच घंटे तक आपूर्ति ठप रही। दरअसल दोपहर में ग्रामीण अंचल में रोस्टिंग की जाती है। रोस्टिंग के बाद जब बिजली आने का समय हुआ तो ट्रांसमिशन लाइन ठप हो गई है। ये लाइन बंद क्यों हुई थी, इस बारे में भी अधिकारी कोई जानकारी नहीं दे सके।
घनघनाते रहे बिजली विभाग के फोन
पूरे जिले की एक साथ लाइट गई तो लोग परेशान हो गए। हर कोई जानना चाहता था कि आखिर बिजली जाने के पीछे क्या कारण है। अवर अभिंयता से लेकर अधिशासी अभियंता तक सभी के फोन बज रहे थे, लेकिन लाइन में कोई खराबी न होने के चलते किसी के पास कोई जवाब नहीं था। बिजली विभाग के अधिकारी फोन पर जल्द ही आपूर्ति चालू होने की बात कहते रहे।
विज्ञापन

ट्रांसमिशन की लाइनें बंद होने से जिले में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। किस कारण से लाइनें ट्रिप हुईं, इस बारे में जानकारी नहीं है। फिलहाल आपूर्ति शुरू हो गई है।
विज्ञापन

रवि अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता विद्युत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें