फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिल वसूली के लिए गए विद्युत कर्मचारियों को पीटा, वीडियो वायरल

Thu, 05 Feb 2026 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पैतीखेड़ा में संविदा कर्मचारियों के साथ मारपीट करते ग्रामीण स्रोत वीडीयो ग्रेव
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना डौकी के पैतीखेड़ा में बिल वसूली के लिए विद्युत कर्मचारियों की पिटाई कर दी गई। कर्मचारियों ने वहां से भागकर खुद को बचाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की तहरीर थाना डौकी में दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

अवर अभियंता धिमिश्री आकाश कुमार ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की दोपहर संविदा कर्मचारी अजीत कुमार, सूरज कुमार और भूपेंद्र बिजली बिल राहत योजना के तहत पैतीखेड़ा गांव में बिल बकाया होने पर बेताल सिंह के घर पहुंचे और पंजीकरण कराने के लिए कहा। आरोप है कि वहीं पर मौजूद सुभाष ने कहा कि रात में मीटर जल गया है। पहले मीटर बदलो तभी में बिल जमा करेंगे। कर्मचारियों ने बिल जमा करने के बाद ही मीटर बदलने की जानकारी दी। इस पर कर्मचारियों से अभद्रता की गई। गालीगलौज का विरोध करने पर संविदाकर्मी अजीत की पिटाई कर दी। अन्य कर्मचारियों ने बीचबचाव की कोशिश की तो उन्हें भी पीटा गया। किसी तरह कर्मचारियों ने भाग कर खुद को बचाया। मामले की थाना डौकी में तहरीर दी गई है थानाध्यक्ष डौकी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें