फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रेलवे ट्रैक पर मिला विद्युत विभाग के अवर अभियंता का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 12 Sep 2022 05:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर की गई छानबीन के दौरान पुलिस को एक कीटनाशक दवा की खाली शीशी मिली। पास में ही मृतक की बाइक भी खड़ी हुई थी।  
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना बरहन क्षेत्र के जमाल नगर भैंस व विरूनी गांव के बीच डेडिकेटेड कॉरिडोर रेलवे ट्रैक पर विद्युत विभाग के अवर अभियंता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन


बरहन के विद्युत सब स्टेशन खांडा पर तैनात अवर अभियंता सुखदयाल सिंह (53) पुत्र द्वारिका प्रसाद अतरौली अलीगढ़ के रहने वाले थे। बीते दिन उनका शव जमाल नगर भेंस व विरूनी गांव के बीच डेडिकेटेड कॉरिडोर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मृतक के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी।

सूचना पर सोमवार सुबह अवर अभियंता के परिजन आगरा पहुंच गए। परिवार के लोगों ने हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर की गई छानबीन के दौरान पुलिस को एक कीटनाशक दवा की खाली शीशी मिली। पास में ही मृतक की बाइक भी खड़ी हुई थी।  बताया गया है कि सुखदयाल सिंह पिछले साढ़े तीन वर्ष से यहां पर तैनात थे। रविवार शाम मुड़ी फीडर से करीब पांच बजे खंदौली स्थित अपने आवास पर गए। उसके बाद बाइक से खांडा फीडर के लिए निकले थे। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला खुदकशी का प्रतीत हो रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद सोमवार दोपहर घटना स्थल पर दक्षिणांचल विद्धुत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंद निदेशक, एसडीओ खंदौली गौरव कुमार, एसडीओ एत्मादपुर देवेंद्र सिंह पहुंचे। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी एत्मादपुर रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम  के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर हत्या या आत्म हत्या का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें