मैनपुरी। कचहरी रोड तथा देवी रोड पर रखे दो ट्रांसफार्मर में कमी आने से रविवार को दोनों इलाकों में दो घंटे तक बिजली बंद रही। बिजली बंद होने से गर्मी में लोग परेशान हुए। ट्रांसफार्मर में आई कमी दूर करने के बाद बिजली चालू कर दी गई।
रविवार को सुबह 11 बजे देवी रोड पर मदार दरवाजा के पास रखे ट्रांसफार्मर में कमी आने से बिजली बंद हो गई। क्षेत्रीय लोगों द्वारा दी गई सूचना के बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे। ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी कमी को दूर करने के बाद दोपहर एक बजे बिजली चालू कर दी गई। दोपहर एक बजे कचेहरी रोड पर रखे ट्रांसफार्मर में कमी आने से इलाके की बिजली बंद कर दी गई। जब देर तक बिजली नहीँ आई तो लोगों ने सब स्टेशन पर सूचना दी। सूचना मिलते ही कर्मचारी मौके पर पहुंचे। ट्रांसफार्मर में आई कमी को दूर करके तीन बजे के लगभग बिजली चालू कर दी गई। दो घंटे तक बिजली बंद रहने से इलाके के लोग परेशान हुए।