फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: 29 दिसंबर तारीख तक आधे शहर में रहेगा बिजली संकट, यह है वजह

Mon, 28 Dec 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बिजली - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

रविवार से 29 दिसंबर तक आधे आगरा में बिजली का संकट रहेगा। आगरा जिला के 132 केवी के 5 सबस्टेशन और मथुरा के 132 केवी सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में बिजली इन तीन दिनों तक आंशिक रूप से बाधित रहेगी। 400 केवी जीआईएस उपकेंद्र में बसबार के काम के कारण ऐसा होगा।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता ने बताया कि 400/132 केवी जीआईएस आगरा साउथ सबस्टेशन में 132 केवी रेलवे, अछनेरा बे के निर्माण के लिए बसबार पर 27 से 29 दिसंबर तक काम किया जाएगा। इस वजह से शहर में बोदला, शास्त्रीपुरम्, जवाहरपुरम्, आजमपाड़ा, सिकंदरा, शाहगंज, केदार नगर, ईदगाह, कैंट, नामनेर, एमजी रोड, धाकरान, सेवला, ग्वालियर रोड, मधुनगर, बुंदू कटरा, नौलक्खा क्षेत्र के 33 के वी फीडरों पर आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 


इन सभी जगहों पर तीन दिनों में रोस्टर के मुताबिक कुछ घंटों के लिए आपूर्ति बंद हो सकती है। शहर के अलावा मथुरा जिला और आगरा देहात के खेरागढ़, सैंया, किरावली, अछनेरा से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति भी इन तीन दिनों में प्रभावित रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सबस्टेशनों से जुड़े क्षेत्रों में रहेगा संकट
- 132 केवी बोदला
- 132 केवी आगरा कैंट
- 132 केवी ग्वालियर रोड
- 132 केवी खेरागढ़
- 132 केवी किरावली
- 132 केवी मथुरा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें