मैनपुरी। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में रविवार को तीन कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3728 हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 3569 लोग ठीक हो चुके हैं, वहीं 69 संक्रमितों की अब तक मौत हो चुकी है। जिले में वर्तमान में 90 लोगों का उपचार चल रहा है।
रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में कोविड-19 के तहत हुई जांच के दौरान एक 19 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला। इसके अतिरिक्त बरनाहल विकास खंड के गांव पैरार मड़इया निवासी 18 वर्षीय और नगला फूल मड़इया निवासी 19 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित मिला।
सीएमओ डॉ. एके पांडेय के निर्देश पर तीनों को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं रविवार को हाम आइसोलेट पांच लोगों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई। सीएमओ ने सभी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोरोना जांच में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले और लक्षण दिखने वाले सभी लोगों की जांच कराई जाए।