फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिजली केबल फुंकी, छह घंटे तक गर्मी में परेशान रहे बीएसए कार्यालय के कर्मी

Mon, 19 May 2025 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय में रविवार की रात बिजली की केबल फुंक गई। इससे सोमवार को कार्यालय में छह घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। कर्मचारी और अधिकारी भीषण गर्मी के चलते परेशान देखे गए। उमस के कारण कर्मचारियों का अपने कक्ष में बैठना तक मुश्किल हो गया। बार-बार कर्मचारियों को अपने कक्ष से बाहर आकर बैठना पड़ा।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय में सोमवार की सुबह 8 बजे कर्मचारियों ने जब काम करना शुरू किया तो इन्वर्टर जवाब दे गया। जानकारी पर पता चला कि बिजली की केबल फुंकी हुई है। 43 डिग्री तापमान के बीच उमस भरी गर्मी के कारण कार्यालय के कर्मचारियों को कार्यालय में बैठना तक मुश्किल हो गया। दो बजे लाइन ठीक हो सकी। इस बीच कार्यालय पहुंचे लोगों के काम भी नहीं हो सके। यहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि आज सुबह 8 बजे से ही लाइट नहीं आ रही है इसके चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब 2:30 बजे केबल बदली जा सकी इसके बाद कर्मचारियों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें