मैनपुरी। सोमवार को तीन हजार से अधिक के बकाएदारों के 27 टीमों ने अभियान चलाकर 316 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं। बकाया बिजली बिल के 21 लाख रुपये उपभोक्ताओं से वसूल किए हैं।
सोमवार को महाभियान के तहत बनाई गई 27 टीमों ने बकाया सूची के आधार पर सुबह से कार्रवाई शुरू की। एसडीओ और जेई की देखरेख में बनाई गई 32 टीमों ने तीन हजार से अधिक का बकाया होनेे पर 316 घरों के कनेक्शन काट दिए। मौके पर ही बकाया बिजली बिल के 21 लाख रुपये उपभोक्ताओं से वसूल किए। अधिशासी अभियंता मानेंद्र सिंह, जीएसएल भटनागर, आशीष गुप्ता की देखरेख में बनाई गई टीमों की मानीटरिंग अधीक्षण अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने की। अधीक्षण अभियंता ने बताया तीन हजार से अधिक के बकाएदारों के अभियान के दौरान मौके पर ही बिल जमा किए जाएंगे। बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।