फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

347 कनेक्शन काटकर वसूले 17 लाख रुपये

विज्ञापन
10एमएनपी-41-बिछवां क्षेत्र में चेकिंग करती बिजली विभगा की टीम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। तीन हजार से अधिक के बकाए पर मंगलवार को 24 टीमों ने 347 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं। बकाया बिल के 17 लाख रुपये उपभोक्ताओं से वसूले हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को 24 टीमों ने बकाया सूची के आधार पर सुबह एसडीओ और जेई की देखरेख में तीन हजार से अधिक का बकाया होनेे पर 347 घरों के कनेक्शन काट दिए हैं। बकाया बिजली बिल के 17 लाख रुपये उपभोक्ताओं से वसूल किए। बकाए पर कनेक्शन काटने और बकाया बिल वसूलने के लिए अधिशासी अभियंता मानेंद्र सिंह, जीएसएल भटनागर, आशीष गुप्ता की देखरेख में बनाई गई टीमों के साथ कार्रवाई के दौरान विच्छेदन टीमों केे सदस्य भी मौजूद रहे। अधीक्षण अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया तीन हजार से अधिक के बकाएदारों के खिलाफ चलए जा रहे अभियान के तहत बिल जमा नहीं करने वालों के कनेक् शन काटे जा रहे हैं। उनके खिलाफ बिजली चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

शिविर लगाकर तीन लाख वसूल किए गए
कुसमरा। एसडीओ सत्य नारायण के नेतृत्व में कुसमरा सब स्टेशन पर मंगलवार को शिविर लगाया गया। उपभोक्ताओं ने बिलों में त्रुटियां सही कराकर बकाया बिलों को जमा किया। शिविर में तीन लाख रुपये वसूले गए। शिविर में आसन किश्त योजना के तहत 27 उपभोक्ताओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। जेई रवि शंकर, मोनू सिंह, घनश्याम सिंह, अमित कुमार, उमेश कुमार, योगेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, सुदेश कुमार, कुलदीप शर्मा, शम्मी खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें