बाह। जैतपुर के नाहि का पुरा रेलवे क्रासिंग के पास लाइन में हुए फाल्ट को ठीक करने के लिए शनिवार की शाम खंभे पर चढे बिजलीकर्मी सतीश (22) करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की मां ओमवती ने शटडाउन के दौरान लाइन में करंट दौड़ाकर जान लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चित्रहाट के लाल का पुरा गांव निवासी सतीश संविदा पर बतौर लाइनमैन काम करता था। शनिवार को नाहि का पुरा रेलवे क्रासिंग के पास एचटी लाइन में हुए फाल्ट को ठीक करने के लिए सतीश पोल पर चढ़ा था। तारों को जोड़ते समय अचानक करंट आने से वह चपेट में आकर जमीन पर गिर गया। लोग सतीष को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे जैतपुर के एसडीओ मनमोहन शर्मा, एसओ मनोज शर्मा ने मृतक की मां को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया।