फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवाओं के साथ बरसा पानी, 20गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। क्षेत्र में शुक्रवार की रात तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे बाह और जैतपुर क्षेत्र की विद्युत लाइनों में खराब आ गई। करीब 20 गांवों बत्ती गुल हो गई। रातभर लोग अंधेरे में रहे। सुबह पानी की भी समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात तेज हवाओं से बारिश हुई थी। इससे भदरौली फीडर के मिताइली, उमरैठा, जरार फीडर के रुदमुली, अभयपुरा, जैतपुर क्षेत्र के कोरथ से जुड़ी बिजली की लाइनों में खराबी आ गई। बाह कस्बे में बिजली का एक खंभा झुककर पेड़ पर जा टिका, जिससे बत्ती गुल हो गई। विद्युत लाइनों में खराबी से करीब 20 गांवों में रातभर आपूर्ति ठप रही। ग्रामीणों के मुताबिक बिजली नहीं होने से गर्मी व उमस के कारण सो नहीं सके। शनिवार की सुबह पीने की भी समस्या झेलनी पड़ी। इस संबंध में पूछने पर बाह के एसडीओ विशाल भारद्वाज ने बताया कि आंधी से बिजली की लाइनों में खराबी आई थी। शनिवार की दोपहर तक खराब ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
शुक्रवार की रात बाह और जैतपुर क्षेत्र में हुई बारिश मूंग की फसल के लिए मुफीद मानी जा रही है। जरार के किसान रामोतार बघेल, पुरुषोत्तम सिंह, भगवान दास आदि ने बताया कि बिजली की किल्लत से मूंग आदि फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही थी। सब्जियों की फसल भी सूख रही है। शुक्रवार की रात हुई बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें