आगरा में ताजमहल भ्रमण करने के लिए आने वाले पर्यटकों की सहूलियत के लिए अब शिल्पग्राम परिसर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया गया है। यहां चार चार्जिंग पॉइंट स्थापित किए गए हैं। अब पर्यटकों को इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
शिल्पग्राम के प्रबंधक योगेंद्र कुमार ने बताया कि इसके लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने उत्तर प्रदेश पर्यटन निगम से शिल्पग्राम परिसर में 80 वर्गमीटर जमीन पांच साल के एग्रीमेंट पर ली है। इसका अब पूरी तरह से संचालन शुरू हो गया है। पर्यटकों को काफी सुविधा हो रही है।
देश में इस समय 13 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में करीब 3.50 लाख इलेक्ट्रिक वाहन सड़कों पर हैं। वहीं आगरा में भी करीब 15 हजार इलेक्ट्रिक वाहन हैं।