फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव पूठपुरा में रविवार शाम को विद्युत केबल से निकली चिंगारी से एक झोपड़ी में आग लग गई। इसमें रखा खाने-पीने, बिस्तर, कपड़े और अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने करीब आधा घंटे बाद आग पर काबू पाया।
पूठपुरा निवासी संजू की झोपड़ी के ऊपर से विद्युत केबल गुजर रही है। रविवार शाम को 7:15 बजे केबल में खराबी के कारण चिंगारी निकलकर झोपड़ी पर गिर गई और आग लग गई। लपटें देखकर ग्रामीणों ने मिट्टी-पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। हादसे के समय झोपड़ी में कोई मौजूद नहीं था, परिवार विवाह समारोह में गया हुआ था। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। संवाद