आगरा। कर्नाटक के कोलार जिले में आयोजित द्वितीय ओपन नेशनल एयर राइफल बेंचरेस्ट शूटिंग चैंपियनशिप में आगरा के खिलाड़ियों ने लक्ष्य पर सटीक निशाने लगाकर स्वर्ण और रजत पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन
रिम फायर एंड एयर राइफल बेंचरेस्ट शूटिंग ऑफ इंडिया और कर्नाटक स्टेट रिम फायर एंड बेंचरेस्ट शूटिंग फेडरेशन के सहयोग से यह प्रतियोगिता हो रही है। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर रिम फायर एंड एयर राइफल बेंचरेस्ट शूटिंग ऑफ इंडिया के संस्थापक रजत विज और हिना विज ने खुशी जताई है।