फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 42 हजार घरों की कटेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बकाया बिजली बिल जमा कराने को चलाए जा रहे महाभियान के तहत अब 42 हजार 376 घरों के कनेक्शन काटे जाएंगे। बिजली विभाग ने पांच हजार से अधिक के बकाए वाले मकानों की पहचान कर ली है। बकाया बिजली जमा नहीं करने पर उनके खिलाफ एक अक्तूबर से अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

बिजली विभाग का जिलेभर में उपभोक्ताओं पर एक अरब रुपये बकाया चल रहे हैं। शासन के निर्देश पर दस हजार से अधिक के बकाएदारों की सूची बनाकर उनके खिलाफ सप्ताह में बुधवार और शनिवार को अभियान चलाकर बकाया वसूली की जा रही है और कनेक्शन काटे जा रहे हैं। शासन के निर्देश पर अब विभाग ने पांच हजार से अधिक के बकाएदारों की सूची तैयार कर ली है।
ऐसे 42 हजार 376 मकानों की पहचान कर ली है। उनको तीन दिन का समय बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए दिया गया है। बकाया बिल जमा नहीं होने पर एक अक्तूबर से कनेक्शन काटने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

53 टीमें काटेंगी कनेक्शन
पांच हजार से अधिक के बकाएदारों से बकाया वसूली और बकाया जमा नहीं होने पर विभाग की 53 टीमें अभियान चलाएंगी। संबंधित जेई की देखरेख में बनाई गई टीमों की रोजाना मानीटरिंग एसडीओ करेंगे। अभियान की साप्ताहिक समीक्षा संबंधित अधिशासी अभियंता स्वयं करेंगे।
महाभियान में काटे 1432 कनेक्शन
बकाया वसूलने के लिए चलाए जा रहे महाभियान के तहत दस हजार से अधिक के बकाए पर जिले भर में 1432 कनेक्शन काटे गए हैं। विभाग की टीमों ने बकाया बिजली बिल का 44 लाख रुपया जमा कराया है। अब पांच हजार से अधिक के बकाएदारों केे खिलाफ अभियान चलेगा।
पांच हजार से अधिक के बकाएदारों को एक अक्तूबर से पूर्व बकाया जमा कराने का नोटिस दिया गया है। लंबे समय से चल रहे बकाया बिल को वसूलने के लिए एक अक्तूबर से संबंधित जेई की देखरेख में 53 टीमें अभियान चलाकर कनेक्शन काटेंगीं।
विज्ञापन

-रवि अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें