फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी मौसम में ‘तोहफों की बरसात

Wed, 21 Sep 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनाव नजदीक आते ही आगरा के लिए तोहफों की बरसात होने लगी है। अक्तूबर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इनर रिंग और ताजगंज प्रोजेक्ट का लोकार्पण करने जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने आगरा की वर्षों से चली आ रही इंटरनेशनल एयरपोर्ट की मांग को पूरा करने की प्रक्रिया शुरू कर शहर की जनता की सहानुभूति लेने की कोशिश की तो केंद्र सरकार ने भी स्मार्ट सिटी का दांव खेल दिया है। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि तमाम प्रयासों के बावजूद आगरा पहले चरण में स्मार्ट सिटी योजना से बाहर हो गया था। इनर रिंग रोड और ताजगंज प्रोजेक्ट की गति भी धीमी थी लेकिन चुनाव नजदीक आते ही केंद्र और प्रदेश सरकार ने विकास कार्यों के नाम पर जनता के दिलों पर दस्तक देने की कोशिश की है। इसके तहत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इनर रिंग रोड, ताजगंज प्रोजेक्ट और आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे का तोहफा देने के लिए अक्तूबर माह को चुना लिया। 
एयरपोर्ट को लेकर पिछले कई वर्षों से केंद्र और राज्य सरकारों के बीच नूराकुश्ती चल रही थी लेकिन यहां भी सीएम अखिलेश ने बाजी मार ली। केंद्र सरकार आगरा में विकास के नाम पर पिछड़ रही थी ऐसे में स्मार्ट सिटी का दांव खेल कर अखिलेश सरकार को जवाब दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें