मैनपुरी। शासन के आदेश पर जिला मजिस्ट्रेट की ओर से मंगलवार रात को ब्लॉक प्रमुख पद के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी गई। कुल नौ ब्लॉकों में तीन ब्लॉक प्रमुख के पद अनारक्षित किए गए हैं। वहीं छह ब्लॉक आरक्षित किए गए हैं।
जिले के कुल नौ ब्लॉकों में शासन ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिए आरक्षण का चार्ट जारी किया था। इसके आधार पर जिला मजिस्ट्रेट को ब्लॉक प्रमुख के आरक्षण की अनंतिम सूची का प्रस्ताव तैयार कर दो से तीन मार्च तक प्रकाशित करना था। इसी के तहत मंगलवार देर शाम जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र बहादुर सिंह ने ब्लॉक प्रमुख पद का अनंतिम आरक्षण जारी कर दिया। इसमें बरनाहल, बेवर और मैनपुरी ब्लॉक प्रमुख के पद अनारक्षित हैं।
वहीं करहल ब्लॉक प्रमुख पद महिला के लिए, सुल्तानगंज और जागीर ब्लॉक प्रमुख पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए अरक्षित किया गया है। कुरावली ब्लॉक प्रमुख पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, घिरोर अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा किशनी ब्लॉक प्रमुख पद को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है।
जिला पंचायत सदस्य के 11 पद रहे अनारक्षित
जिले में तीस जिला पंचायत वार्डों के लिए सदस्य का चुनाव किया जाना है। इसके लिए भी मंगलवार देर शाम शासन की ओर से उपलब्ध कराए गए चार्ट के अनुसार अनंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी गई। कुल तीस जिला पंचायत वार्डों में से 11 अनारक्षित, पांच महिला वर्ग के लिए, पांच अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए, तीन अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए, चार अनुसूचित जाति वर्ग के लिए तथा दो अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।
जिला पंचायत सदस्य की वार्ड वार सूची
वार्ड नंबर एक- अनारक्षित
वार्ड नंबर दो- अनारक्षित
वार्ड नंबर तीन- अनारिक्षत
वार्ड नंबर चार- पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड नंबर पांच- अनारक्षित
वार्ड नंबर छह- अनारक्षित
वार्ड नंबर सात- अनुसूचित जाति
वार्ड नंबर आठ- अनारक्षित
वार्ड नंबर नौ- अनुसूचित जाति
वार्ड नंबर दस- अनुसूचित जाति महिला
वार्ड नंबर 11- अनारक्षित
वार्ड नंबर 12- पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड नंबर 13- पिछड़ा वर्ग
वार्ड नंबर 14- अनारक्षित
वार्ड नंबर 15- पिछड़ा वर्ग
वार्ड नंबर 16- अनारक्षित
वार्ड नंबर 17- अनुसूचित जाति
वार्ड नंबर 18- पिछड़ा वर्ग
वार्ड नंबर 19- पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड नंबर 20- महिला
वार्ड नंबर 21- महिला
वार्ड नंबर 22- अनुसूचित जाति महिला
वार्ड नंबर 23- महिला
वार्ड नंबर 24- अनारक्षित
वार्ड नंबर 25- अनारक्षित
वार्ड नंबर 26- महिला
वार्ड नंबर 27- पिछड़ा वर्ग
वार्ड नंबर 28- पिछड़ा वर्ग
वार्ड नंबर 29- अनुसूचित जाति
वार्ड नंबर 30- महिला