फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव 2027: आगरा में निर्वाचन आयोग की बड़ी बैठक, 21 जिलों की तैयारियों की होगी समीक्षा

Thu, 19 Nov 2026 12:45 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा, कानपुर, बरेली, झांसी और चित्रकूट मंडल के अधिकारी बैठक में शामिल होंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं और तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
 
विज्ञापन
आगरा में निर्वाचन आयोग की बड़ी बैठ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत बृहस्पतिवार को आगरा में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। फतेहाबाद रोड स्थित होटल आईटीसी मुगल में पूर्वाह्न 11 बजे से बैठक शुरू हो गई। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन


 बैठक के मद्देनजर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।

 संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए थे। उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आगरा, कानपुर, बरेली, झांसी व चित्रकूट मंडल के कुल 21 जिलों की चुनावी तैयारियों को परखा जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें