फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा की आबादी 50 लाख के पार: दस वर्षों में 8.36 लाख बढ़ी जनसंख्या, निर्वाचन आयोग ने जारी किए आंकड़े

Tue, 10 Aug 2021 09:41 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों में आगरा ग्रामीण में सबसे अधिक 6.45 लाख आबादी है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़े के आधार पर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूचियां बन रही हैं।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दस साल में आगरा की आबादी 8.36 लाख बढ़ गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने जिले की जनसंख्या के आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के आधार पर ही 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के लिए जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूचियां बन रही हैं।

विज्ञापन

 
वर्ष 2011 में जिले की आबादी 44.18 लाख थी, जो अब 2021 में 52.54 लाख अनुमानित है। जिनमें पुरुषों की आबादी 28.06 लाख और महिलाओं की जनसंख्या 24.47 लाख है। 

नौ विधानसभा क्षेत्रों में आगरा ग्रामीण में सबसे अधिक 6.45 लाख आबादी है। एत्मादपुर और आगरा दक्षिण क्षेत्र में भी जनसंख्या छह लाख से अधिक है। कोरोना संक्रमण के कारण जनवरी 2020 से जनगणना अधर में लटकी है। 

विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं नोडल प्रभारी जनगणना योगेंद्र कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग के मुताबिक 2021 में 52.54 लाख आबादी का अनुमान है। यह आंकड़ा चुनाव आयोग ने ही उपलब्ध कराया है। जिसके आधार पर मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा वास्तविक जनगणना दो चरणों में होगी। जनगणना में करीब 12 से 18 महीने का समय लगेगा। मार्च 2022 तक जनगणना के वास्तविक आंकड़े सार्वजनिक हो सकेंगे।

जनगणना           वर्ष 2011    वर्ष 2021
कुल आबादी       44,18,797    52,54,353
पुरुष आबादी      23,64,953    28,06,394
महिला आबादी    20,53,844    24,47,959

कुल साक्षरता      71.58%          
लिंग अनुपात         868                835
(प्रति हजार लड़कों के सापेक्ष लड़कियां)
(2011 के आंकड़े जनगणना के अनुसार और 2021 के आंकड़े निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमानित हैं)
विज्ञापन

वास्तविक जनगणना के लिए अफसरों को प्रशिक्षण देंगे महानिदेशक
उत्तर प्रदेश जनगणना महानिदेशक अभिषेक जैन मंगलवार को सर्किट हाउस में 2021 जनगणना के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे। जिसमें जिलाधिकारी नगरायुक्त, एडीएम वित्त, सीएमओ, डीपीआरओ व तहसीलदार शामिल होंगे। मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी अभिषेक जैन 2002 बैच के पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। 

नए पैटर्न पर जनगणना
2021 की जनगणना नए पैटर्न पर होगी। पहली बार मोबाइल एप के माध्यम से आंकड़े जुटाए जाएंगे। इसके अलावा व्यक्तिगत रूप से भी 690 ग्राम पंचायत व नगर निगम के 100 वार्डों में गणना रजिस्टर बनाए जाएंगे। पिछले साल जनवरी में एक प्रशिक्षण हो चुका है। इस बार जनगणना के लिए ग्रामवार रजिस्टर बनाए जा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें