जसराना (फिरोजाबाद)। बिना अनुमति के वाहनों का काफिला लेकर चलने एवं गाड़ियों में प्रचार सामग्री मिलने पर एसडीएम के निर्देश पर फरिहा पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों पर आचार संहिता के साथ कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
एसडीएम जसराना नवनीत गोयल, सीओ देवेंद्र सिंह मय फरिहा पुलिस के साथ फरिहा थाना क्षेत्र में ग्रामीणों के साथ संवाद करने के साथ ही मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान ईखू के पास कांग्रेस प्रत्याशी विजयनाथ सिंह वर्मा का काफिला गुजरा। एसडीएम एवं सीओ ने काफिले को रोककर गाड़ियों की अनुमति मांगी। अनुमति न दिखाने पर पुलिस ने गाड़ियों को चेक किया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने गाड़ियों में प्रचार सामग्री मिलने पर उसे जब्त कर लिया। एसडीएम एवं सीओ के निर्देश पर फरिहा कोतवाल विजय कुमार सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी विजयनाथ सिंह वर्मा एवं पचास अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसडीएम नवनीत गोयल ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी बिना अनुमति के वाहनों को लेकर प्रचार कर रहे थे। सीओ देवेंद्र सिंह ने कहा कि गाड़ियों से प्रचार सामग्री भी मिली है।