फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: खंदौली में बारिश के कारण मकान गिरने से वृद्धा की मौत, अन्य इलाकों में भी कच्चे घर गिरे

Sun, 09 Oct 2022 12:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में लगातार हो रही बारिश आफत बन गई है। खंदौली क्षेत्र के गांव वास रिसाल में रविवार की सुबह बारिश के कारण एक मकान गिर गया, जिसके मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे विधायक धर्मपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा में 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश आफत बन गई है। थाना एत्मादपुर क्षेत्र के गांव बास रिसाल में रविवार तड़के बारिश के कारण एक मकान के कमरे की छत भर-भराकर गिर गई। छत के मलबे में दबकर वृद्ध महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वृद्धा के शव को मलबे से बाहर निकाला गया। सूचना पर पुलिस के साथ ही क्षेत्रीय विधायक और तहसील प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिवार को लोगों को उचित मुआवजे का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह 6 बजे गांव बास रिसाल निवासी 70 वर्षीय रामवती अपने कमरे में सो रही थीं। उसी समय अचानक मकान के कमरे की छत बारिश के चलते गिर गई। छत गिरने के साथ ही तेज आवाज हुई, जिसे सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में वृद्ध महिला को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें - Agra News: आगरा में प्रैक्टिस करना चाहते हैं दूसरे प्रदेशों के डॉक्टर, जानें क्या है वजह

गांव सांधन में भी हुआ हादसा 

अछनेरा के गांव सांधन में बिजलीघर के पास पट्टे की जगह पर नट जाति के बबली का कच्चा मकान बारिश में शनिवार की रात गिर गया। बबली और परिवार के लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। अब उसने पड़ोसी के घर में शरण ली। बताया कि मलबे में घर का ज्यादातर सामान भी दब गया। वहीं गांव के वीरेंद्र फूल सिंह, जिले सिंह व जीतू सिंह के मकान भी गिरासू हालत में हैं। एसडीएम किरावली अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की नियमानुसार राहत दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी गिरे मकान 

फतेहपुर सीकरी के ग्राम सलेमाबाद निवासी विशंभर के कमरे की पटिया शनिवार की रात बारिश में टूटकर गिर गई। मलबे में दबने से सामान नष्ट हो गया। परिजन ने भागकर जान बचाई। जबकि खेरागढ़ क्षेत्र के गांव बकालपुर में बारिश के कारण जितेंद्र, वीरेंद्र, ब्रजकिशोर और हरिओम के मकान गिर गए। जितेंद्र घर में पत्नी रमा और दो बच्चों नैना (5) और आरुषी (3) के साथ रहता था। मकान गिरने पीड़ितों का सामान भी दबकर नष्ट हो गया। 

बरहन के गांव नगला गोकुल रघुवीर सिंह, आंवलखेड़ा के बंटी के मकान की दीवार गिर गई। टिनशेड की चपेट में आने से  सपना , दीपिका, श्वेता और बंटी घायल हो गए। इसी तरह से पिनाहट के पिढ़ौरा निवासी पप्पू के घर के पीछे के हिस्से की दीवार, चंडीगढ शाला स्थित माता मंदिर की चहारदीवारी गिर गई।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें