फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में सड़क हादसा: सरकारी एंबुलेंस पलटने से बुजुर्ग महिला की मौत, चार गर्भवती महिलाएं घायल

Wed, 16 Feb 2022 01:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

गर्भवती महिलाएं रूटीन चेकअप के लिए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रही थीं। एंबुलेंस में एक बुजुर्ग महिला भी सवार थी, जिसकी मौत हो गई है। 
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र में बुधवार को सड़क हादसा हो गया। गांव छपारा के निकट सरकारी एंबुलेंस पलटने में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि सवार चार गर्भवती महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण स्टेयरिंग फेल होना बताया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 102 सेवा की एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसराना जा रहा थी। एंबुलेंस में एक बुजुर्ग महिला और चार गर्भवती महिलाएं सवार थीं। गर्भवती रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल जा रहा थीं। गांव छपारा के पास एंबुलेंस की स्टेयरिंग फेल हो गई, जिससे अनियंत्रित होकर एंबुलेंस पलट गई।

एंबुलेंस पलटने होते चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दूसरी एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया, जहां 65 वर्षीय मंगो देवी की मौत हो गई। चार गर्भवती महिलाएं घायल हैं। उनका उपचार चल रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें