फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्र में मिली वृद्ध की लाश: बाथरूम की खिड़की से लटका हुआ था शव, परिजन ने उठाए माैत पर सवाल

Mon, 19 Oct 2026 11:37 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में सिकंदरा क्षेत्र स्थित नशा मुक्ति केंद्र पर वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। माैके पर पुलिस पहुंच गई। परिजन ने माैत पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा के निखिल पैराडाइज स्थित ओम नशा मुक्ति केंद्र में शनिवार शाम को 72 वर्षीय गांव चौकड़ा, बरहन निवासी धर्मेंद्र सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्हें पांच महीने पहले भर्ती कराया था। उनका शव बाथरूम की खिड़की से लटका हुआ मिला। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजन ने मृत्यु पर केंद्र की सुरक्षा पर सवाल उठाए। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि परिजन ने किसी तरह की शिकायत नहीं की है। घटना की जानकारी पर मृतक के पौत्र सुमित पहुंचे थे। उन्होंने पंचनामा भरने की कार्रवाई की। उधर, गांव गांव चाैकड़ा निवासी मृतक के भतीजे गजेंद्र सिंह ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से जांच की मांग की है।
विज्ञापन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें