घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़पेड़ के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन घटना के बाद शव के पास विला
इरादतनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव गढ़ी रामसुख के चौराहे पर बकरियों के लिए पत्तियां तोड़ते समय हाईटेंशन लाइन 33 केवी की चपेट में आने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेजा है।
ग्रामीणों से जानकारी मिली कि थाना इरादतनगर क्षेत्र के अंतर्गत गांव गढ़ी रामसुख के चौराहे पर भूरी सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी गढ़ी रामसुख चौराहे पर ही फल की ठेल लगाते थे। सोमवार को उनके बच्चे बकरियों को चराने के लिए चौराहे के पास आए थे। बकरियों के चारे के लिए पत्तियां तोड़ने के लिए भूरी सिंह पेड़ पर चढ़ गए। तभी पेड़ के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन 33 केवी की लाइन की चपेट में आने से भूरी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। एसएचओ इरादतनगर ने बताया कि है गढ़ी रामसुख चौराहे के पास हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।