फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा गाय के हमले में बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 29 Sep 2018 07:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा में सड़कों पर घूम रहे आवारा जानवर लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। शनिवार को थाना एत्मादपुर के गांव धरैरा में खेत पर टहलने गए वृद्ध को गाय ने मार डाला। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह 6:30 बजे धरैरा निवासी 75 वर्षीय राधाकृष्ण उर्फ सुखदेव सिंह धाकरे अपनी दिनचर्या के तहत खेत पर टहलने जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में राधाकृष्ण को गाय ने धक्का मार दिया, उससे बचने के लिए वृद्ध ने इधर-उधर दौड़ लगाई, लेकिन गाय ने पीछा नहीं छोड़ा। 

गाय ने उन पर लगातार हमले किए। वृद्ध की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन गाय राधाकृष्ण उर्फ सुखदेव को गिराने के बाद सीने पर पैर रखकर खड़ी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में तोड़ा दम

ग्रामीणों ने गाय को बमुश्किल भगाया और गंभीर रूप से घायल सुखदेव को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक का परिजनों ने देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया। 

आए दिन आवारा जानवरों के कारण हो रही घटनाओं से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने आवारा जानवरों को पकड़वाने की मांग की है। बता दें कि विगत दिनों हाईवे पर गाय को बचाने के चलते कार और ट्रक की टक्कर में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें