फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाइयों की मौत के बाद घर में पसरा मातमी सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवीगंज/बेवर। बेवर थाना क्षेत्र के गांव गांव रुद्रपुर में दो सगे भाइयों की मौत के बाद घर में मातम छाया हुआ है। अंतिम संस्कार के बाद बुधवार को घर में सांत्वना देने वालों की आवाजाही रही। परिजन ने बताया कि बड़े बेटे ने अनजाने में जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसकी मौत से दुखी छोटे भाई ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र के गांव रुद्रपुर निवासी नरेंद्र जाटव राजमिस्त्री हैं। उनका 26 वर्षीय पुत्र अमित कुमार और 23 वर्षीय बंटू भी राजमिस्त्री का काम करते थे। मंगलवार को अमित की जहरीला पदार्थ खाने के चलते मौत हो गई। भाई की मौत का सदमा छोटा भाई बंटू बर्दाश्त नहीं कर सका। परिजन घर के बाहर शव पर विलाप करते रहे। वहीं बंटी ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जब तक परिजन को जानकारी हुई तब तक बंटी की मौत हो चुकी थी। मंगलवार को परिजन की ओर से दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। सगे भाइयों की मौत के बाद से घर में सांत्वना देने वालों का आना जाना लगा हुआ है। परिजन का कहना है कि अमित ने अनजाने में जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिस वजह से उसकी मौत हो गई। मामले में न तो परिजन ने पुलिस को शिकायत दी और न ही शवों के पोस्टमार्टम कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें