फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयोगः बड़ी बहन के शव पर विलाप करते-करते छोटी ने भी तोड़ दिया दम

Fri, 13 Sep 2019 12:40 AM IST
Abhishek Saxena बालकिशन सिसौदिया, अमर उजाला, चौमुंहा-मथुरा
विज्ञापन
मोहनदेवी और शीला देवी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्यार बहुत था दोनों बहनों में। परिवार वालों की मानें तो बचपन में दोनों कभी एक पल के लिए भी एक-दूसरे से अलग नहीं हुआ करती थीं। दोनों बहनों का जोड़ा गांव में ही नहीं रिश्तेदारी तक में पहचाना जाता था। 
विज्ञापन


शादी के बाद भी दोनों का प्यार कम नहीं हुआ। शादी भी दोनों बहनों की एक ही परिवार में हुई थी। खुश थी दोनों बहनें। लेकिन यह कौन जानता था कि दोनों दुनिया से भी एक साथ ही रुखसत होंगी। बिल्कुल यही हुआ। बड़ी बहन के शव पर बिलखते हुए छोटी ने भी प्राण त्याग दिए।

जैंत निवासी रामसिंह महाशय की बड़ी बेटी मोहनदेवी और छोटी शीला देवी के बीच के प्यार को जानना है तो जैंत के किसी शख्स से पूछिए। इन दोनों बहनों के बीच इतना लगाव था कि एक दूसरे से एक पल के लिए भी अलग नहीं होती थीं। दोनों के बीच का प्यार देखकर ही उनके परिवार वालों ने दोनों की शादी चौमुंहा में की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहनदेवी की शादी केशवदेव के साथ 1969 में हुई थी। जबकि एक साल बाद शीला देवी की शादी इसी परिवार के बलवीर सिंह के साथ हो गई। क्योंकि दोनों बहनें एक ही गांव और एक परिवार में थीं लिहाजा मिलना जुलना बना रहा। घर भी दोनों के करीब-करीब पास ही थे। दोनों का जीवन हंसी खुशी बीतता रहा। दोनों ही नाती-पोतों वाली हो गई थीं। 

मोहनदेवी (75) साल की हो गई थी, जबकि शीला देवी (66) की। पांच दिन पहले मोहनदेवी का अचानक स्वास्थ्य खराब हुआ और उनका निधन हो गया। बड़ी बहन के निधन की खबर पाकर शीला देवी भी पहुंच गईं।

जिस वक्त शीला पहुंचीं उनकी बड़ी बहन मोहनदेवी का शव घर में रखा था और परिवार वाले विलाप कर रहे थे। शीला बहन मोहनदेवी के शव से लिपट गईं और चीख-चीखकर कहने लगीं कि तुम मुझे अकेला छोड़कर नहीं जा सकती हैं।

वह बहन के शव से लिपट गईं। जब काफी देर तक नहीं हटीं तो महिलाओं ने उन्हें हटाने की कोशिश की लेकिन शीला की मौत हो चुकी थी। दोनों बहनों की एक साथ मौत चर्चा का विषय बनी हुई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें