फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए कौन-कौन हैं मैदान में पढ़िए यहां...

विज्ञापन
30एमएनपी-34-किशनी ब्लॉक परिसर में चुनाव के साफ कर रखे गए बैलेट बॉक्स - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। विकासखंड की हिरौली ग्रामसभा के रिक्त चल रहे प्रधान पद पर मतदान कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। तीन फरवरी को मतदान के बाद पांच फरवरी को मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए राजकिशोर जाटव, रामेश्वर दयाल, पूरन लाल प्रत्याशी हैं। उनको चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। प्रधान पद का चुनाव कराने केे लिए निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर दिलीप सिंह पशु चिकित्साधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश एडीओ को बनाया है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया चुनाव तीन फरवरी को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतगणना पांच फरवरी को विकासखंड कार्यालय पर होगी। मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। मतदान कराने के लिए बृहस्पतिवार को विकासखंड कार्यालय पर मतपेटिकाओं की साफ सफाई की गई। बताते चलें हिरौली के ग्राम प्रधान हरिशंकर जाटव की बीमारी के चलते दो अक्तूबर को मौत हो गई थी। 16 नवंबर को ग्राम पंचायत सदस्य अभिनव कुमार उर्फ शेखर चौहान को कार्यवाहक प्रधान घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें